पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Morning Workout at Home : घर पर करें ये 10 मॉर्निंग वर्कआउट, बिना जिम जाए कर पाएंगे वेट लॉस

सारी व्यस्तता केवल स्वस्थ रहने तक ही है। जिस दिन हम बीमार पड़े उस दिन सारे लोग और सारी व्यस्तता हमसे दूर हो जाएगी। आज हम ऐसे ही दस एक्सरसाइजेज के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी मदद से आप सारी व्यस्तताओं के बावजूद कम समय में अपनी फिटनेस रूटीन फॉलो कर सकेंगे।
Updated On: 4 Mar 2025, 08:02 am IST
ये मॉर्निंग वर्कआउट आप घर पर भी बड़े आराम से कर सकती हैं। चित्र : अडॉबीस्टॉक

व्यस्तता सबसे पहले हमें अपने हेल्दी शरीर से दूर ले जाती है। हम अच्छा खाना नहीं खाते जो हेल्दी है, हम एक्सरसाइज या जिम नहीं जा पाते। बदले में हम कहते हैं क्या करें, इतने व्यस्त जो हैं। लेकिन हमें यह नहीं पता होता कि ये सारी व्यस्तता केवल स्वस्थ रहने तक ही है। जिस दिन हम बीमार पड़े उस दिन सारे लोग और सारी व्यस्तता हमसे दूर हो जाएगी। आज हम ऐसे ही दस एक्सरसाइज के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी मदद से आप सारी व्यस्तताओं के बावजूद कम समय में अपनी फिटनेस (Morning workout at home) रूटीन फॉलो कर सकेंगे।

यहां हैं 10 मॉर्निंग वर्कआउट जिन्हें आप घर पर कर सकते हैं (10 Morning workout at home)

1. सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar at home)

फिटनेस ट्रेनर हिमानी सबरवाल बताती हैं कि सुर्य नमस्कार एक बेहतरीन और प्राचीन योग आसन है। ये पूरे शरीर को गर्म करता है और मांसपेशियों को खींचता है। यह न केवल शरीर के लचीलापन को बढ़ाता है, बल्कि शरीर के हर अंग को एक्टिव करता है। इसके 12 आसनों के जरिए शरीर के हर हिस्से की टोनिंग होती है। इसके अलावा यह आपकी मानसिक स्थिति को भी शांत रखता है और तनाव कम करता है।

तरीका क्या है –

पहले अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई में फैलाएं और दोनों हाथों को जोड़ें।
सांस लेते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और फिर सांस छोड़ते हुए नीचे झुककर दोनों हाथों को जमीन पर रखें।
फिर इस प्रक्रिया को क्रम से करें, जैसे सिर को नीचे लाकर फिर पीठ को खींचें और फिर शरीर के बाकी हिस्सों को सक्रिय करें।

यह सर्वाधिक लाेकप्रिय और प्रभावशाली योगाभ्यास है। चित्र : इंस्टा

2. जॉगिंग (Jogging)

हिमानी कहती हैं कि अगर आपके पास जिम जाने का समय नहीं है, तो जॉगिंग एक बेहतरीन विकल्प है। यह न सिर्फ आपके शरीर को एक्टिव करता है, बल्कि आपको मानसिक शांति भी देता है। आप अपनी जगह पर जॉगिंग (Morning workout at home) कर सकते हैं या फिर किसी पास के पार्क में दौड़ सकते हैं।

3. पुश-अप्स (Push-ups)

पुश-अप्स एक बेहतरीन व्यायाम है जो आपके कंधे, छाती और हाथों को मजबूत बनाता है। यह शरीर के कई अंगों को एक साथ टोन करता है। यह एक्सरसाइज केवल शरीर के निचले हिस्से की बजाय पूरे शरीर को सक्रिय करती है।

सही तरीका क्या?

सीधे लेट जाएं और अपने हाथों को कंधों के नीचे रखें।
फिर, शरीर को नीचे लाते हुए उसे सांस छोड़ते हुए दबाएं और फिर धीरे से ऊपर उठाएं।
इसे 10-15 बार करें और फिर धीरे-धीरे इस संख्या को बढ़ा सकते हैं।

4. स्क्वाट्स (Squats)

स्क्वाट्स एक प्रभावी वर्कआउट (Morning workout at home) है जो आपके पैरों, हिप्स और निचले शरीर को मजबूती प्रदान करता है। यह आपके शरीर का वजन संतुलित करता है और आपके शरीर की स्थिरता में सुधार करता है।

सही तरीका क्या है –

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

पैरों को कंधे की चौड़ाई में फैलाएं।
फिर धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए नीचे जाएं जैसे आप बैठ रहे हों।
थोड़ी देर के लिए नीचे रुकें और फिर वापस खड़े हो जाएं।
इसे 15-20 बार करें।

5. प्लैंक (Plank)

प्लैंक पूरे शरीर की ताकत और स्थिरता को बढ़ाता है। यह पेट, पीठ और कंधों को मजबूत करता है और कमर के आसपास के मसल्स को टोन करता है। इस एक्सरसाइज को किसी भी जगह किया जा सकता है और इसके लिए कोई विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती।

तरीका क्या है –

अपने हाथों और पैरों पर शरीर का वजन रखें और शरीर को एक सीधी रेखा में बनाए रखें।
जितना हो सके उतनी देर तक इस स्थिति में रहें।
शुरुआत में 30 सेकंड तक करें और फिर धीरे-धीरे समय बढ़ा सकते हैं।

यह कोर मसल्स को मजबूत बनाने वाला अभ्यास है। चित्र : अडोबीस्टॉक

6. बर्पीज (Burpees)

बर्पीज एक हाई ईंटेंसिटी एक्सरसाइज (Morning workout at home) है जो कार्डियो के साथ-साथ पूरे शरीर को एक्टिव करती है। ये पैरों, कंधों और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है।

क्या है सही तरीका –

खड़े होकर पहले स्क्वाट करें और फिर अपने हाथों को जमीन पर रखें।
फिर पैरों को पीछे की ओर फेंकें, जैसे पुश-अप पोजीशन में जाएं।
फिर पुश-अप करें और वापस खड़े हो जाएं।
यह पूरे शरीर को व्यायाम देता है और आपके फिटनेस स्तर को बढ़ाता है।

7. बाइकिंग (Cycling)

अगर आपको घर के बाहर जाने का समय मिल सके तो बाइकिंग यानी साइकिल चलाना भी एक शानदार वर्कआउट हो सकता है। यह न केवल आपके पैरों के मांसपेशियों को मजबूत करता है बल्कि आपके दिल के स्वास्थ्य को भी सुधारता है।

यह फैट बर्न करने के साथ ही मूड भी अच्छा करती है। चित्र : अडोबीस्टॉक

8. लंजेस (Lunges)

लंजेस एक बेहतरीन एक्सरसाइज है जो पैरों और हिप्स को मजबूत करता है। यह आपके निचले शरीर को टोन करता है और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

क्या है तरीका –

एक पैर को आगे बढ़ाते हुए घुटने को मोड़ें।
फिर दूसरे पैर को आगे बढ़ाएं और इस प्रक्रिया को जारी रखें।
इसे 10-12 बार दोनों पैरों से करें।

9. हाइकिंग (Hiking)

हाइकिंग एक अच्छे वर्कआउट के साथ-साथ मानसिक शांति भी देता है। अगर आप किसी हरे-भरे और पहाड़ी इलाके में रहते हैं तो सुबह-सुबह हाइकिंग पर जाना एक बेहतरीन व्यायाम हो सकता है।

10. योग (Yoga)

योग एक कंप्लीट शारीरिक और मानसिक एक्सरसाइज है। ये शरीर के लचीलापन को बढ़ाता है, तनाव को कम करता है और मन को शांति प्रदान करता है। कुछ सामान्य योग आसनों का अभ्यास करें जैसे भुजंगासन, चक्रासन, या वृक्षासन। इन्हें ध्यान और सांस के साथ करें।

यह भी पढ़ें – एक ऑर्थोपेडिक सर्जन बता रहे हैं 15 तरीके, जिनसे आप अपनी सेहत की जांच कर सकते हैं, चेक करें अपना स्कोर

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
योगिता यादव

योगिता यादव एक अनुभवी पत्रकार, संपादक और लेखिका हैं, जो पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से हिंदी मीडिया जगत में सक्रिय हैं। फिलहाल वे हेल्थ शॉट्स हिंदी की कंटेंट हेड हैं, जहां वे महिलाओं के स्वास्थ्य, जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी सामग्री का संयोजन और निर्माण करती हैं। योगिता ने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, जी मीडिया और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। वे 'हेल्दी ज़िंदगी' नाम का उनका हेल्थ पॉडकास्ट खासा लोकप्रिय है, जिसमें वे विशेषज्ञ डॉक्टरों और वेलनेस एक्सपर्ट्स से संवाद करती हैं।

अगला लेख