बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए जानिए कैसे करना है गेंदा के फूलों का इस्तेमाल 

यदि आप बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए कुछ अलग ट्राइ करना चाहती हैं, तो गेंदे के फूल की 4 होम रेमेडीज को आजमा सकती हैं।
Published On: 27 Aug 2022, 06:30 pm IST
गेंदा के फूल से तैयार फेस मास्क या फिर गेंदे के फूल की चाय त्वचा को संपूर्ण पोषण देता है और ग्लोइंग बनती बनाता है। चित्र : शटरस्टॉक

इन दिनों गेंदे के फूल निकलने शुरू हो गए हैं। मां कहती है कि गेंदे के फूल का प्रयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को खत्म करने के लिए सदियों से किया जाता रहा है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को भी मजबूत बनाते हैं। यदि आप अपने बालों पर नियमित रूप में गेंदे के फूल का प्रयोग करती हैं, तो आपके बालों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो फिर बिना देर किए जानिए कैसे करना है बालों के लिए गेंदे के फूल का इस्तेमाल (marigold flower for hair)। 

गेंदा के फूल से तैयार मास्क या स्प्रे बालों के लिए कितना असरकारक है, यह जानने के लिए हमने बात की डेजलिंग ब्यूटी की ऑनर और स्किन एंड हेयर एक्सपर्ट अमिता पठानिया से।

पोषक तत्वों से भरपूर गेंदे के फूल

अमिता बताती हैं, “कैरोटीन और कैरोटीनॉयड कंपाउंड होने के कारण गेंदे के फूलों का रंग पीला होता है। इनमें कई औषधीय गुण होते हैं। गेंदे के फूल में विटामिन ए, विटामिन बी, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो हेयर ग्रोथ में मदद करते हैं। यह एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल भी होता है। इसलि संक्रमण के कारण होने वाले हेयर फॉल को यह रोक देता है।’

गेंदे के फूल कोलेजन उत्पादन को बढ़ा देते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। मेटाबॉलिज्म में गड़बड़ होने के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं। धीमे मेटाबॉलिज्म के कारण होने वाले इन्फ्लेमेशन को भी इसके फूल घटाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पॉलीसैकराइड भी रोगों के कारण बालों के झड़ने को रोक देते हैं।

बालों की समस्याओं को जड़ से खत्म करता है गेंदा

“प्रदूषण, स्वस्थ खान-पान की कमी, या खराब जीवनशैली के कारण बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। गेंदा इन समस्याओं को खत्म कर बालों की प्राकृतिक चमक लौटाता है।’

1 रूखे और बेजान बालों के लिए

गेंदा स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स पर असर करता है, जिससे बाल मुलायम और शाइनी हो जाते हैं।

कैसे करें प्रयोग

गेंदे के एक फूल की पंखुड़ी तोड़ लें।

इसमें मैश किया हुआ 1 केला और 1 टेबल स्पून मेथी पाउडर मिला लें।

तीनों को एक साथ पीस लें।

इसमें एक टी स्पून अल्मंड ऑयल मिला लें।

अब इस हेयर मास्क को अच्छी तरह स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स में लगा लें।

आधे घंटे बाद शैंपू से साफ कर लें।

2 डैंड्रफ की समस्या में असरकारक

यदि आपको डैंड्रफ की समस्या हो गई है, तो इसमें भी गेंदे का फूल मदद करता है।

कैसे करें प्रयोग

मीडियम साइज के 2 गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को तोड़ लें।

लो फ्लेम पर 2 कप गर्म पानी में इन पंखुड़ियाें को उबाल लें।

इसमें 1 टी स्पून नीम का तेल और 1 टी स्पून टी ट्री ऑयल मिला लें।

 

गेंदे के फूल से बाल होते हैं घने, लंबे और चमकदार। चित्र : शटरस्टॉक

इसे एक स्प्रे बॉटल में बंद कर बालों और स्कैल्प पर छिड़काव करें।

चाहें तो ब्रश से भी इसे लगा सकती हैं।

आधे घंटे बाद बालों को साफ कर लें।

3 हेयर ग्रोथ के लिए सबसे बढ़िया

गेंदे में मौजूद पोषक तत्व बालों को पोषण देते हैं और मजबूत बनाते हैं।

कैसे करें प्रयोग

गेंदे के 1 फूल की पंखुड़ियों को ले लें।

इसे 1 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल में लो फ्लेम पर उबाल लें।

इस तेल से सिर की हल्के हाथों से मालिश करें।

नियमित रूप से उपयोग करने पर फर्क समझ में आ जाएगा।

4 ज्यादा झड़ने वाले बालों को राहत देती है चाय

यदि आपके बाल ज्यादा झड़ रहे हैं, तो गेंदे के फूल की चाय का भी प्रयोग कर सकती हैं।

कैसे करें प्रयोग

गेंदे के फूल की एक मुट्ठी पंखुड़ियों को अच्छी तरह धो लें।

इसमें धूलकण नहीं होने चाहिए।

गेंदे का फूल बालों के लिए सबसे अच्छा है। चित्र : शटरस्टॉक

उबलते हुए पानी में इन पंखुड़ियों को डाल कर ढंक दें।

कुछ देर बाद ठंडा होने पर इस चाय को बालों पर लगा लें।

नियमित रूप से प्रयोग करने पर फायदा पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें:-तनाव में आखिर ज्यादा क्यों झड़ने लगते हैं बाल, हमने एक्सपर्ट से पूछा इसका कारण 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख