पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

दो मुंहे बालों की समस्या से निजात दिलाएंगे ये 3 DIY हेयर मास्क

खूबसूरत बालों का सपना साकार करना इतना भी मुश्किल नहीं जितना लगता है। स्प्लिट एंड यानी दो मुंहें बाल आपकी समस्या बढ़ा रहे हैं, तो इन तरीकों को आजमाएं।
Published On: 27 Jul 2021, 02:21 pm IST
दो मुंहे बालों की समस्या से निजात दिलाएंगे ये उपाय। चित्र-शटरस्टॉक

हमारी खूबसूरती पर चार चांद हमारे खूबसूरत बाल लगाते हैं। लेकिन बालों के प्रति जरा सी भी लापरवाही समस्या बढ़ा सकती है। बालों की आम समस्याओं में से एक है उनका दोमुंहा होना यानी स्प्लिट एंड (Split ends)।  जब बाल दो मुंहें (Dead Ends) होने लगें, तो ये समझ जाना चाहिए कि अब हमारे बाल बीमार हो रहे हैं। बालों को इस बीमारी से उबारना भी बेहद जरूरी है। और इसका उपचार सिर्फ बालों को ट्रिम कर देना नहीं है। आइए जानते हैं कि क्यों दोमुंहे होने लगते हैं बाल और क्या हो सकता है इसका सही उपचार। 

सबसे पहले समझिए क्यों दो मुंहे हो जाते हैं आपके बाल 

ज्यादा गर्मी की वजह से जब बाल लम्बे समय तक सूखे रखते हैं, तो दो मुंहें बालों की समस्या जन्म लेने लगती है। इसके अलावा बालों का दो मुंहें होने के कई और कारण हैं। अगर आप बालों को धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं या लम्बे समय तक बालों को ट्रिम नहीं करवाती। बालों में केमिकल ट्रीटमेंट भी इसका एक कारण हो सकता है। ऐसे में बालों को महंगे प्रोडक्ट के जगह घरेलू नुस्खों से बचाया जा सकता है।

तो क्या है बालों को दोमुंहे होने से बचाने का उपाय

आप अपने बालों को हेल्दी, स्ट्रॉन्ग और शाइनी रखना चाहती हैं, तो इस बात को समझें कि उन्हें एक्स्ट्रा केयर की जरूरत है। यहां हैं कुछ ऐसे आसान उपाय, जो आपको दोमुंहे बालों की समस्या से निजात दिला सकते हैं – 

यह भी पढ़ें-बालों में चाहिए एक्स्ट्रा शाइन और बाउंसी लुक, तो इस तरह करें मेहंदी का इस्तेमाल

अंडा और तेल का मास्क हेयर मास्क। चित्र-शटरस्टॉक

1 अंडा और तेल का मास्क

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। आप अंडे की जर्दी का इस्तेमाल बालों के हेयर मास्क के लिए कर सकती हैं। इससे बालों में प्रोटीन की कमी नहीं होती और उन्हें नमी मिलती है। साथ ही दो मुंहें बालों से भी छुटकारा मिलता है। इसका पैक बनाने के लिए अंडे की जर्दी में दो चम्मच तेल मिलाएं। इस पेस्ट को लगभग 30 से 40 मिनट बालों में लगाकर छोड़ दें। फिर माइल्ड शैम्पू से बालों को धोकर कंडीशनर कर लें।

2 बियर और शहद का मास्क

आपको ये सुनने में जरुर अजीब लग रहा होगा कि बियर से बालों का मास्क कैसे तैयार किया जा सकता है। लेकिन यह वाकई कारगर है। बियर में प्रोटीन और शुगर लेवल अच्छी मात्रा में होते हैं। जिससे दो मुंहें बालों की समस्या दूर की जा सकती है। इससे बाल मजबूत होते हैं और नेचुरल चमक भी आती है।

बियर मास्क बनाने के लिए बियर में थोडा से शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में अच्छे से लगाकर मसाज करें। 30 से 40 मिनट के बाद इसे माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस बात का ख्याल रखें कि किसी भी तरह के हीटिंग टूल का इस्तेमाल ना करें।

यह भी पढ़ें-मास्क पहनने में क्या आपको भी संकोच या शर्म महसूस होती है? तो जानिए इसे कैसे छोड़ना है

एवोकाडो और तेल का मास्क।चित्र: शटरस्टॉक

3 एवोकाडो और तेल का मास्क

एवोकाडो में प्रोटीन, फैटी एसिड के साथ विटामिन के सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बालों में कंडीशनिंग के लिए एवोकाडो एक अच्छा विकल्प है। इसकी मदद से बालों को जरूरी पोषण भी मिलता है, और विकास होता है। 

इसका मास्क बनाने के लिए मैश एवोकाडो में दो चम्मच तेल जैतून और नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस मास्क को बालों में अच्छे से लगाकर 30 मिनट बाद धो दें। इससे दो मुंहें बालों से निजात मिलता है।

जरूरी बात 

बालों की ऊपरी परत जब क्षतिग्रस्त होने लगती है, तो यह समस्या भी बढ़ना शुरू हो जाती है। अगर आप बालों को हीट करती हैं, या स्ट्रेटनिंग करती हैं, तो भी बाल दो मुहें होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है तो आप हमारी बताई हुई टिप्स को फॉलो कर सकती है। आपको इसके परिणाम काफी बेहतर मिलेंगे।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं।

अगला लेख