पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Gond katira mask for skin : गर्मियों का कूलिंग फूड है गोंद कतीरा, जानिए कैसे करना है स्किन के लिए इसका इस्तेमाल

कूलिंग एजेंट गोंद कतीरा पाचन तंत्र को मजबूती देता है। गर्मी के दिनों में गोंद कतीरा स्किन को भी कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। यह स्किन के दाग-धब्बों और झुर्रियों को दूर कर चमकदार बनाता है। कैसे करना है इसका इस्तेमाल, हम बताते हैं।
Updated On: 26 May 2023, 01:31 pm IST
मटर शरीर में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, जो हेल्दी स्किन के लिए जरूरी है। चित्र : अडोबी स्टॉक

गर्मी के दिन में गोंद कतीरा के प्रयोग बढ़ जाते हैं। दरअसल, यह कूलिंग एजेंट है। इसलिए यह गर्मी के दिन में पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए भी बढ़िया है। यह प्रेगनेंट और स्तनपान कराने वाली मांओं को दिन भर एनरजेटिक बनाये रखने में मदद करता है। यह कब्ज दूर कर चेहरे को कांतिमय बनाता है। गर्मी के दिन में गोंद कतीरा स्किन को भी कई तरीके से फायदा पहुंचाता ( Gond Katira for skin) है। यह स्किन के दाग-धब्बों को दूर कर चमकदार बनाता है।

प्राकृतिक गोंद है पोषक तत्वों से भरपूर ( Gond Katira nutrition)

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक गोंद है, जो फलियों के पेड़ के सूखे रस से प्राप्त होता है। यह गम ड्रैगन भी कहलाता है। यह एक चिपचिपा, गंधहीन, स्वादहीन, पानी में घुलनशील पॉलीसेकेराइड का मिश्रण है। यह पौधे की जड़ से निकाला और सुखाया जाता है। इसका जेल बनाने के लिए इसे 3-4 घंटे पानी में रखा जाता है। यह कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम से भरपूर होता है। इसमें अल्कलॉइड और लगभग 3% प्रोटीन होता है।

स्किन दोषों को दूर करता है (Gond Katira for flawless skin)

जर्नल ऑफ़ डरमेटोलोजी के अनुसार, गोंद कतीरा में एंटी-एजिंग (Anti Aging Gond Katira) और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण (Anti Inflammatory Gond Katira) होते हैं। यह फाइन लाइन्स (Gond Katira for Fine Lines) और झुर्रियों पर काम करते हैं। गोंद कतीरा में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। यह घाव भरने और दाग-धब्बों को कम करने के साथ-साथ पिम्पल्स (Gond Katira for pimples) को भी दूर करता है। यह मुहांसे, ब्रेकआउट, स्किन पिगमेंटेशन और जलन से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। बढ़िया परिणाम के लिए इसका उपयोग फेस मास्क या फेस पैक के रूप में करना चाहिए। यह एंटी एजिंग मास्क के रूप में भी काम कर सकता है।

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए गोंद कतीरा का इस्तेमाल कैसे किया जाए

जर्नल ऑफ़ डरमेटोलोजी ऑफ़ स्किनकेयर साइंस के अनुसार, सही तरीके से यदि गोंद कतीरा का उपयोग किया जाए, तो यह स्किन प्रॉब्लम को दूर कर सकता है।

रात भर भिगोयें

गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगो दें। अगली सुबह इसे छान लें।
अंडे और बादाम मिलाएं।
गोंद कतीरा के इस पानी में 2 टेबल स्पून अंडे का सफेद भाग और 1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर मिलाएं।

 अच्छे परिणाम के लिए गोंद कतीरा के साथ बादाम पेस्ट भी मिक्स कर सकती हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक 

इसमें 2 टेबल स्पून बादाम पाउडर भी मिक्स करें।

हरी सब्जियों का पाउडर मिलाएं

और अधिक बेहतर परिणाम के लिए 1 बड़ा चम्मच हरी सब्जियों का पाउडर भी मिलाया जा सकता है। सूखी हुई बीन्स, भिंडी या लौकी का पाउडर हो सकता है। सब्जियों का महीन पाउडर होना चाहिए। इसमें टमाटर का पाउडर भी मिलाया जा सकता है।

स्मूद पेस्ट तैयार करें

सभी को अच्छी तरह मिलाएं। चिकना पेस्ट बन जाने तक मिलाती रहें।
मास्क को स्किन के किसी भी भाग पर लगाया जा सकता है
इस तैयार मास्क को अपने चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। यदि चेहरे पर एक्ने या पिम्पल हैं, तो उस स्थान पर अच्छी तरह लगायें

सूखने के बाद धोएं

चमकदार त्वचा पाने के लिए 20 मिनट बाद धो सकती हैं। मास्क सूखने पर गुनगुने पानी से धो सकती हैं। इस मास्क को सप्ताह में 2 या 3 दिन लगाने पर मनचाहा परिणाम मिल सकता है

मास्क सूखने पर गुनगुने पानी से धो सकती हैं। चित्र : शटरस्टॉक

एंटी एजिंग मास्क के लिए (Anti aging gond katira mask)

गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगो दें। बादाम की 5-6 गिरी भी रात भर भिगो दें। सुबह गोंद कतीरा के जेल में पीसा हुआ बादाम मिला लें। इसमें कच्चा दूध भी मिला लें। इस मिक्सचर से तैयार फेशियल मास्क झुर्रियों (gond katira for wrinkles) को दूर करने में मदद करता है। यह स्किन को चिकना बनाता है।

यह भी पढ़ें :- skin exfoliation: डेड स्किन हटाने के लिए जरूरी है एक्सफोलिएशन, ब्यूटी एक्सपर्ट बता रहीं हैं एक्सफोलिएशन का सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख