पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

शहनाज़ हुसैन बता रही हैं सफेद बालों को नेचुरली कलर करने के लिए कुछ आसान टिप्स

पोषक तत्वों की कमी और वातावरण के प्रभाव से भी बालों का सफेद होना आम बात है। कई युवा भी उम्र से पहले हो रहे सफेद बालों की समस्या से गुज़र रहे हैं। जानते हैं नेचुरल तरीके से बालों को कलर करने के आसान उपाय।
Published On: 21 Dec 2023, 05:00 pm IST
सफेद बालों को फ्लॉन्ट करने के लिए इसका ध्यान रखना जरुरी है, हम बता रहे हैं ये टिप्स। चित्र शटरस्टॉक।

सफेद बाल बुढ़ापे की निशानी माने जाते है। अधिकतर लोग सफेद बालों को दादा.दादी और बड़े बुजुर्गों से जोड़कर देखते हैं। मगर बदलते दौर में सफेद बाल को बुढ़ापे से जोड़कर देखना पूरी तरह से गलत है। पोषक तत्वों की कमी और वातावरण के प्रभाव से भी बालों का सफेद होना आम बात है। कई युवा भी उम्र से पहले हो रहे सफेद बालों की समस्या से गुज़र रहे हैं। सफ़ेद बाल न केवल आपको मैच्योर दिखाते हैं बल्कि इससे आपके आत्मविश्वास भी लड़खड़ाने लगता है। समय से पहले बुढ़ापा आने का एक मुख्य कारण जेनेटिक्स हो सकता है, लेकिन तनाव, हार्मोनल असंतुलन भी सफेद बालों के लिए जिम्मेदार कारक हैं।

हेयर डाई और कलर का बालों पर प्रभाव

बालों को कलर करने के लिए आजकल हेयर डाई और हेयर कलर आसानी से उपलब्ध हैं और अधिकतर लोग इन्हें बालों पर इस्तेमाल करने से पहले नहीं सोचते हैं। इस बात को याद रखना चाहिए कि वे प्राकृतिक नहीं हैं और कई प्रकार के रसायनों से तैयार किए गए हैं। इसलिए बालों के रंग का फेड होना भी स्वाभाविक हो जाता है।

टेंपोरेरी रंगों के बार.बार उपयोग से बालों के टूटने और झड़ने की संभावना बढ़ जाती है। बाल भी अपनी चमक खो देते हैं और बेजान, रूखे और बदरंग हो जाते हैं। यह बालों के झड़ने का कारण भी बन सकता है। इसके बजाय 100 फीसदी प्राकृतिक और रसायन.मुक्त हेयर कलर चुनना बेहतरीन विकल्प है। इसमें हिना, इंडिगो और कत्था जैसे प्राकृतिक रंगों के साथ अन्य हर्बल अर्क शामिल होते हैं जो बालों को स्वास्थ्य बहाल करने में मदद करते हैं।

ये खास टिप्स होंगे आपके लिए मददगार। चित्र एडॉबीस्टॉक।

सफेद बालों के लिए इन घरेलू उपचारों को आज़माएं

1. आंवले का तेल

एक मुट्ठी आंवला लें और उन्हें धूप में सुखा लें। इसके बाद सूखे हुए आंवले को दरदरा पीस लें। इसमें 2 बड़े चम्मच शुद्ध नारियल तेल मिलाएं। इसे एक एयरटाइट कांच की बोतल में रखें और बोतल को 15 दिनों तक रोजाना धूप में रखें। बाद में तेल को छान लें और स्टोर कर लें। इस तेल को नियमित रूप से अपने बालों पर अप्लाई करें। दरअसल, आंवला एक हर्बल सप्लीमेंट है जो सफेद बालों को नियंत्रित करने के साथ.साथ बेजान और रूखे बालों में चमक भी लौटा सकता है।

2. मेथी दाना और हिना

रूसी के साथ.साथ सफेद बालों के लिए मेथी के बीजों का पाउडर बनाकर मेहंदी पैक में मिलाया जा सकता है। मेहंदी पाउडर में 4 चम्मच नींबू का रस और कॉफीए 2 कच्चे अंडेए एक चम्मच मेथी बीज पाउडर और थोड़ा.सा चाय पत्ती का पानी मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे बालों पर लगाएं और एक घंटे बाद धो लें।

3. करी पत्ता और नारियल का तेल

करी पत्ते में विटामिन बी पाया जाता है। यह मेलानिन को बालों में रिस्टोर करने में मददगार साबित होता है, जिससे बाल सफेद नहीं होते हैं। इसके लिए सबसे पहले करी पत्ते को अच्छे से धो लें। अब इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट की फॉर्म में ले आएं। इसमें गुनगुना नारियल का तेल डालकर मिलाएं। इस हेयर पैक को स्कैल्प और बालों की लंबाई में लगाएं। करीब एक घंटे बाद ठंडे पानी से बाल धो लें। हफ्ते में दो बार इस हेयर पैक के उपयोग से फायदा होगा।

बालों को कलर करने के लिए प्राकृतिक डाई चुकंदर। चित्र शटरस्टॉक

4. बीटरूट हेयर डाई

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा सफेद हो गए हैं और आप चाहती हैं कि कोई नेचुरल डाई इस्तेमाल करें तो आप बीटरूट से बना डाई लगा सकती हैं। चुकंदर वैसे भी नेचुरल कलर बनाने के लिए बहुत अच्छा इंग्रीडिएंट है। बीटरूट को पीसकर इसका जूस निकाल लें और गुनगुने नारियल या जैतून के तेल में मिला लें। इसे थोड़ा ठंडा कीजिए और फिर बालों में लगाएं। इसे लगाने के बाद शावर कैप पहनें। एक घंटे बाद बालों को धो लें।

ये भी पढ़ें- गर्मी ही नहीं, विंटर फूड्स भी हैं स्किन फ्रेंडली, यहां हैं 3 सुपर इफेक्टिव फेस पैक्स

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

संबंधित विषय:
अगला लेख