पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

सर्दियों में रूखी त्वचा से हैं परेशान, तो ये 3 होम मेड मॉइस्चराइजर कर सकते हैं आपकी मदद

सर्दियों के स्वागत में अगर रूखी त्वचा बाधा बन रही है, तो ये तीन होम मेड मॉइश्चराइजर आपकी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
Updated On: 27 Oct 2023, 05:52 pm IST
होम मेड मॉइस्चराइजर कर सकते हैं आपकी मदद। चित्र : शटरस्टॉक

सर्दियों में चलने वाली सर्द हवाएं आपकी त्वचा को शुष्क बना सकती हैं। ये सर्द हवाएं आपकी त्वचा पर कहर बरपा सकती हैं और चेहरे को बेजान बना सकती हैं। साथ ही, यह एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा की स्थिति को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में क्या आप सोच रही हैं कि ढेर सारे मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी आपकी त्वचा में नमी क्यों नहीं रहती है? यह इसलिए क्योंकि बाहरी मॉइश्चराइजर में केमिकल्स होते हैं और प्राकृतिक ऑयल्स की कमी होती है।

अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो समय आ गया है कि आप अपने खुद के होममेड नेचुरल मॉइश्चराइजर को आजमाएं जो आसानी से घर पर बनाए जा सकते हैं।

चलिये जानते हैं ऐसे ही 3 होममेड मॉइश्चराइजर के बारे में –

1. नारियल तेल मॉइश्चराइजर

नारियल का तेल प्राकृतिक मॉइस्चराइजेशन से भरा होता है। इस प्राकृतिक मॉइस्चराइजर को घर पर बनाएं और नारियल के तेल से अपनी त्वचा को निखारें।

यहां है सर्दियों में नारियल का तेल इस्तेमाल करने का तरीका। चित्र : शटरस्टॉक

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:

½ कप ऑर्गेनिक नारियल तेल
1 विटामिन ई कैप्सूल
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें

तरीका

नारियल के तेल को पिघला लें।
फिर, एक कंटेनर लें और सभी सामग्री को मिला लें।
नारियल का तेल जमने के बाद, आपका DIY मॉइस्चराइज़र उपयोग के लिए तैयार है।

2. ग्लिसरीन और शहद

ग्लिसरीन त्वचा को नमी प्रदान करने और हाइड्रेट करने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को भी मोटा करता है और इसकी बनावट में सुधार करता है। जिससे यह स्वस्थ और युवा दिखाई देती है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:

1 चम्मच शहद
2 चम्मच ग्लिसरीन
1 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच ग्रीन टी (तरल)

तरीका:

इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें।
लगभग 5 मिनट तक अपनी त्वचा पर धीरे से मालिश करें।
इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह मॉइस्चराइजर को धो लें।

शहद आपकी त्‍वचा के लिए कमाल कर सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. बादाम का तेल

पपड़ीदार और अत्यधिक शुष्क त्वचा से परेशान हैं तो बादाम के तेल और कोकोआ बटर से भरे इस अद्भुत होममेड मॉइस्चराइज़र के साथ अपनी त्वचा को कोमलता प्रदान करें।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए:

1 बड़ा चम्मच बादाम का तेल
एक बड़ा चम्मच शहद
2 बड़े चम्मच कोको बटर
गुलाबजल की कुछ बूंदें

तरीका:

बादाम का तेल और कोकोआ बटर को पिघलाकर एक कन्टेनर में निकाल लें।
इसमें शहद और गुलाब जल (गुलाबजल) मिलाएं।
अब सभी सामग्री को मिला लें और पेस्ट को एक कंटेनर में स्टोर कर लें।
इसका उपयोग करें और अंतर देखें।

डियर गर्ल्स, इन होममेड मॉइश्चराइज के साथ सर्दियों के लिए तैयार रहें।

यह भी पढ़ें : किसी भी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट से ज्यादा फायदेमंद है नारियल का तेल, यहां हैं सर्दियों में इसके इस्तेमाल का तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख