पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

प्याज के ये DIY हैक्स लगा सकते हैं आपकी ब्यूटी में चार चांद, जानिए इनके बारे में

खाने में एक्स्ट्रा स्वाद और लाभ जोड़ने वाली प्याज आपकी ब्यूटी के लिए भी कमाल कर सकती है। जानना चाहती हैं कैसे, तो इसे पढ़ती रहें-
Published On: 16 Oct 2021, 08:00 pm IST
प्याज के रस में सल्फर का स्तर ज्यादा होता है, जिससे बालों में डैंड्रफ कम होने लगता है। चित्र: शटरस्टॉक

क्या आप अपने सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए कॉस्मेटिक से लेकर ब्यूटी ट्रीटमेंट तक सब कुछ ट्राई कर चुकी हैं! और इनमें कोई भी फायदेमंद साबित नहीं हुआ है? तो आपको चाहिए प्याज, यह आपकी ब्यूटी की हर ज़रूरत को पूरा करेगी। 

कहते हैं कि प्याज गर्मियों में लू लगने से बचाती हैं। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि प्याज न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए, बल्कि आपके सौंदर्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। 

खूबसूरती का राज हैं प्याज। चित्र: शटरस्‍टॉक

प्याज एक प्राकृतिक तत्व है जो त्वचा की लोच को बनाए रखने में मदद कर सकती है और आपकी त्वचा को मुक्त कणों से बचाती है। यह आपके बालों को बढ़ने में मदद करती है और इन्हें अंदर से मजबूती प्रदान करती है। 

इसलिए, आज हम आपके लिए लाएं हैं प्याज के 4 ब्यूटी हैक्स, जो आपके सौंदर्य में चार – चांद लगा देंगे। 

1. ग्लोइंग स्किन के लिए प्याज से बना DIY फेस मास्क 

प्याज का यह प्राकृतिक फेस मास्क दाग-धब्बों को दूर करने और काले धब्बों को कम करने में प्रभावी रूप से मदद करता है। इस मास्क के नियमित इस्तेमाल से आप निखरी त्वचा पा सकती हैं।

आवश्यक सामग्री:

  • दही- 3 चम्मच
  • एक छोटा प्याज
त्वचा की लोच को बनाएं रखता हैं प्याज। चित्र: शटरस्टॉक

तरीका:

सबसे पहले प्याज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर इसे पीसकर पेस्ट बना लें। अब प्याज के पेस्ट में 3 चम्मच दही मिलाएं। फिर, इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को गर्म पानी से धो लें।

2. मुंहासों के लिए प्यास से बना DIY फेस पैक

क्या आप एक्ने और पिंपल से परेशान हैं? खैर, चिंता न करें क्योंकि हमने घर पर प्राकृतिक रूप से पिंपल्स को कम करने के लिए एक सही प्याज का पैक ढूंढा है।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 

  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • प्याज- 1
चेहरे के लिए भी फायदेमंद है प्याज का रस। चित्र : शटरस्टॉक

तरीका:

सबसे पहले एक प्याज को काट कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस प्याज के पेस्ट में 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इन्हें अच्छे से मिलाएं और इसे अपने चेहरे पर, प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

3. बालों को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें प्याज का रस 

कच्चा प्याज बालों के विकास में मदद करता है। प्याज में सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो सिर में रक्त परिसंचरण में सुधार करके बालों के रोम के विकास में मदद करता है। सिर पर प्याज के रस की मालिश करना बालों के विकास को प्रोत्साहित करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।

इसे तैयार करने के लिए 

बस प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण को अपने बालों पर स्प्रे करें और इसे धोने से पहले 30 मिनट तक लगा रहने दें।

4. होठों का कालापन हटाए प्याज का रस 

प्याज आपके होंठों को मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद कर सकता है। अगर आप अपने सूखे होंठों को ठीक करने की कोशिश कर रही हैं, तो प्याज का रस फायदेमंद साबित हो सकता है।

होंठों को सुंदर बनाता हैं प्याज। चित्र : शटरस्टॉक

इस्तेमाल करने का तरीका 

प्याज के रस में विटामिन ई तेल मिलाएं और रात को सोने से पहले इसे अपने होठों पर लगाएं। स्वस्थ, गुलाबी और नर्म होंठ पाने के लिए कम से कम एक महीने तक ऐसा करें!

यह भी पढ़ें: कोलेजन दे सकता है आपकी स्किन को कुदरती निखार, यहां हैं कोलेजन के 5 प्लांट बेस्ड सोर्स

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख