स्किन को लंबे समय तक जवां और रिंकल फ्री रखना है, तो आज ही से आहार में शामिल करें ये 3 खाद्य पदार्थ

आप जो खाते हैं, उसका आपके शरीर पर सीधा असर पड़ता है। आपकी मांसपेशियों से लेकर, जोड़ों व स्किन तक पर इनका प्रभाव या दुष्प्रभाव नजर आने लगता है। इसलिए आहार हमेशा सावधानी से चुनें।
Published On: 8 Mar 2024, 11:06 am IST
बादाम का सेवन झुर्रियों की गंभीरता और चेहरे के रंग में बदलाव होने की तेजी को कम कर सकता है। चित्र : शटरस्टॉक।

जैसा खाना आप खाते है वैसे ही आपका शरीर बाहर से रिएक्ट करता है। आप क्या खा रहें है, कैसा खा रहें है ये चीजें आपकी जीवनशैली के साथ साथ आपकी स्किन को भी प्रभावित करती है। अगर आप अच्छा खाना खाएंगे तो आपकी स्किन अपने आप अदंर से ग्लो करेगी। लेकिन अगर आप प्रो-इंफ्लेमेटरी खाने खात है तो इससोे त्वचा में सूजन हो सकती है। ऐसे ही बहुत से खाद्य पदार्थ है जो आपकी स्किन पर चमक भी ला सकते है और आपकी स्किन पर सूजन पैदा करके एक्ने के बढ़ा सकते है। जानते है स्किन से झुर्रियों और डार्क स्पॉट को दूर रखने वाले कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में।

जब भी हमारी स्किन पर झुर्रियां आने लगती है तो उसे हम कोलेजन की कमी का कारण मानकर कोलेजन सप्लीमेंट लेना शुरू कर देतें हैं। कोलेजन की कमी के कारण ही त्वचा ढीली पड़नी शुरू हो जाती है इसमें कोई दोराय नहीं है। लेकिन उसके लिए सिर्फ सप्लीमेंट रे अलावा कुछ खाद्य पदार्थ का भी सेवन कर सकते है।

दोपहर के स्नैक्स में बादाम का सेवन करना चाहिए। चित्र- अडोबी स्टॉक

क्लीनिक डर्माटेक की डर्मेटोलॉजिस्ट और कंसल्टेंट कल्पना सोलंका ने त्वचा पर झुर्रियों और डार्क स्पॉट को कम करने के लिए 3 खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दी है।

स्किन को झुर्रियों और डार्क स्पॉट से बचाएंगे ये 3 फूड

बादाम (Almond)

आपको भूख को खत्म करनें और झुर्रियों को कम करने के लिए दोपहर के स्नैक्स में बादाम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि बादाम में झुर्रियों को खत्म करने वाले तत्व होते है।

मेंनोपॉज के बाद महिलाओं के एक समूह पर किए गए एक अध्ययन में त्वचा के विभिन्न मापदंडों पर बादाम के सेवन की जांच की गई। इस अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि रोजाना बादाम का सेवन झुर्रियों की गंभीरता और चेहरे के रंग में बदलाव होने की तेजी को कम कर सकता है। यह बादाम में विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट घटकों के कारण होता है।

अध्ययन में जिस ग्रुप ने 16 सप्ताह तक रोजाना बादाम खाया, उनमें बादाम न खाने वालो की तुलना में झुर्रियों की उपस्थिति 16% कम हो गई। उन्होंने डार्क स्पॉट में 20% की कमी भी देखी।

ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक्स का एक स्रोत है, जो हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बनाए रखते है। चित्र: शटरस्‍टॉक

सैल्मन (Salmon)

सैल्मन भी आपकी स्किन केयर के लिए बहुत अच्छा होता है, क्योंकि यह प्रोटीन, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा के हाइड्रेशन को बढ़ाता है, यूवी से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाता है, फोटो-एजिंग को कम करता है और फोटोप्रोटेक्शन देने में मदद करता है। लेकिन केवल फैटी एसिड ही प्रभावशाली नहीं हैं। इसमें एस्टैक्सैन्थिन नामक प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह एक फ्री-रेडिकल-फाइटिंग पावरहाउस है जो स्किन को हाइड्रेट करता है, लोच बढ़ाता है, त्वचा की टेक्शचर में सुधार और फाइन लाइन को कम करने में मदद करता है।

ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt) 

अपने विभिन्न गुणों के कारण ग्रीक योगर्ट को अक्सर त्वचा के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें प्रोटीन होता है जो कोलेजन को बनाए रखने में मदद कर सकता है, जो त्वचा युवा बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त, ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक्स का एक स्रोत है, जो हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बनाए रखते है।

संतुलित माइक्रोबायोम सूजन प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित करने और एक्ने और एक्जिमा जैसी त्वचा की समस्याओं को कम करने में मदद करके, हेल्दी स्किन पाने में मदद करता है।

ये भी पढ़े- स्किन में डलनेस का कारण कहीं pH असंतुलन तो नहीं, जानें क्या है इसे बैलेंस करने का सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख