क्या आपका चेहरा भी असामान्य रूप से लाल हो जाता है? तो समझिए इसका कारण

चेहरे के कुछ हिस्सों जैसे गालों का लाल होना आपकी सुंदरता को बढ़ा सकता है। पर जब आपका पूरा चेहरा लाल पड़ने लगे, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए।
Updated On: 20 Oct 2023, 09:10 am IST
हाई ब्लड प्रैशर की समस्या के चलते त्वचा पर लालिमा बढ़ने लगती है। साथ ही त्वचा पर नीले धब्बे भी नज़र आने लगते है। चित्र: शटरस्टॉक

त्वचा का लाल होना (skin redness) एक सामान्य समस्या है, जो आमतौर पर कई लोगों में देखने को मिल जाती है। यह समस्या कई कारण से हो सकती है, जैसे एक्ने, एलर्जिक रिएक्शन, सनलाइट और बदलता मौसम। आमतौर पर यह समस्या खुद ब खुद खत्म हो जाती है, परंतु कुछ परिस्थितियों में डॉक्टर से कंसल्ट करने की जरूरत पड़ सकती है। यहां हम कुछ सामान्य कारणों के बारे में बता रहे हैं जो त्चचा के लाल (Skin redness causes ) होने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

ब्राइट स्किन टोन के लोगों को इस समस्या से अधिक परेशानी होती है, क्योंकि न चाहते हुए भी उनकी स्किन पर रेडनेस नजर आते रहते हैं। हालांकि, स्किन रेडनेस का कॉम्प्लेक्शन से कोई लेना-देना नहीं। परंतु डार्क कॉम्प्लेक्शन की तुलना में गोरी त्वचा पर यह ज्यादा अच्छी तरह दिखाई देता है। हालांकि इस समस्या से परेशानी की कोई बात नहीं है, परंतु फिर भी कुछ जरूरी एहतियात बरत कर इस समस्या से बचा जा सकता है। जानते हैं किन कारणों से हो जाती है, स्किन रेडनेस की समस्या।

कौन होते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

वह जो बहुत जल्दी ब्लश करते हैं

फेयर स्किन टोन वाले लोग

ज्यादातर महिलाएं

वह जो नियमित रूप से शराब का सेवन करते हैं।

एंग्जाइटी और डिप्रेशन से ग्रसित लोग।

अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन फेस रेडनेस का कारन हो सकता है. चित्र -शटरस्टॉक

पर्यावरण संबंधी कारणों से भी लाल हो सकता है चेहरा

1 गर्मियों के मौसम में

अधिक गर्मी ब्लड वेसल्स को एक्सटेंड कर देती है। ऐसे में जब आपकी स्किन धूप और हवा के संपर्क में आती है, तो त्वचा सूखी और बेजान पड़ जाती है। साथ ही इसके बर्न होने की संभावना भी बनी रहती है।

2 एक्सरसाइज करते वक्त

एक्सरसाइज करने के दौरान शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाती है। जिस वजह से चेहरे के लाल होने जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

3 स्ट्रेस के कारण

स्ट्रेस, एंग्जाइटी और टेंशन यह सभी ब्लड प्रेशर को काफी ज्यादा बढ़ा देते हैं। ऐसे में बढ़ते ब्लड प्रेशर के कारण भी स्किन पर लाल स्पॉट्स देखने को मिल सकते हैं।

4 तापमान में उतार-चढ़ाव होने के दौरान

यदि ठंड का मौसम है, तो रूम टेंपरेचर से निकलकर प्राकृतिक ठंड में जाने से भी चेहरा लाल हो जाता है। जबकि कुछ लोंगों को तेज गर्मी में भी चेहरे पर लालामी नजर आने लगती है।

डिप्रेशन से त्वचा हो सकती है लाल। चित्र: शटरस्‍टॉक

यहां हैं चेहरा लाल होने के मेडिकल कारण

1. रोसैसिया (rosacea)

यह एक स्किन कंडीशन है, जहां ब्लड वेसल्स में सूजन आ जाती है और वह पूरी तरह दिखाई देने लगती हैं। रोसैसिया में आपका चेहरा इतना लाल हो जाता है, कि लगता है आप हर वक्त ब्लश कर रही हैं। साथ ही स्किन से अधिक मात्रा में पसीना भी आता है। यह समस्या किसी को भी हो सकती है, परंतु ज्यादातर यह मिडिल एज ग्रुप की गोरी त्वचा वाली महिलाओं में देखने को मिलती है।

यदि आपको रोसैसिया की समस्या है, तो चेहरा लाल होने के साथ ही स्किन पर पस भरे बम्प्स, आंखों में ड्राइनेस, आंखों की पुतलियों में सूजन और चेहरे और नाक के आसपास के हिस्से में एक्स्ट्रा मसल्स आ जाने जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

2. खुजली की समस्या (Skin rashes)

ऐसी स्थिति में कई लोगों के स्किन पर लाल रंग के छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं। यह समस्या 1-2 दिनों में ठीक होने वाली समस्याओं में से नहीं है, यह लंबे समय तक बनी रहती है। हालांकि, इस समस्या का ब्लड वेसल्स से कोई लेना देना नहीं है। साथ ही ज्यादातर छोटे बच्चों में यह समस्या देखने को मिलती है। खुजली, ड्राई स्किन और पपड़ीदार त्वचा भी इस समस्या का एक संकेत है।

3. ब्लशिंग (Blushing)

ब्लशिंग इमोशन के कारण ट्रिगर होता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन द्वारा प्रसारित डेटा के अनुसार फेस पर अधिक ब्लड ट्रांसफर होता हैं, जिसके कारण गालों का रंग लाल नजर आता है। हालांकि, ब्लशिंग के दौरान लालिमा केवल कुछ देर के लिए ही नजर आती है।

अधिक शराब का सेवन बन सकता है स्किन रेडनेस का कारन। चित्र शटरस्टॉक।

4. स्ट्रांग इमोशन्स

किसी भी प्रकार का स्ट्रांग इमोशन जैसे तनाव, गुस्सा और शर्मिंदगी ब्लड वेसल्स को चौड़ा कर देती हैं। यह आपके नर्वस सिस्टम की एक सामान्य प्रतिक्रिया है। परंतु यदि आपको एंग्जाइटी जैसी कोई समस्या है, तो यह आगे चलकर किसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। ऐसे इमोशनल कंडीशनस में फेस रेड होने के साथ ही, अधिक पसीना आने और त्वचा गर्म होने जैसी समस्याएं देखने को मिलती है।

5. शराब का सेवन

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉरमेशन के अनुसार कई लोगों का लीवर शराब को पचा नहीं सकता। ऐसे में यदि आप अधिक शराब पीती है, तो आपका शरीर टॉक्सिन्स रिलीज करता है, जो कि चेहरे गर्दन और छाती के आसपास के हिस्सों पर लाल धब्बों का निशान छोड़ जाते है।

अधिक शराब पीने से चेहरा लाल होने के साथ ही कई और समस्याएं जैसे हीव्स, नाक से पानी आना, पेट की समस्या, लो ब्लड प्रेशर, हार्टबीट का तेज होना, सिर दर्द और थकान जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। साथ ही शराब पूरी तरह न पच पाने के कारण आपका गला संकीर्ण हो जाता है, और सांस लेने में भी कठिनाइयां हो सकती हैं। ऐसे में फौरन डॉक्टर से मिलकर सलाह लेना उचित रहेगा।

यह भी पढ़ें : ये 7 एक्सरसाइज आपकी योनि में नेचुरल कसाव लाने में करेंगी मदद 

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख