पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

हेयर ग्रोथ के लिए इफेक्टिव नुस्खा है कपूर, जानिए कैसे करना है इसका इस्तेमाल 

हेयर ग्रोथ के लिए कोई भी नुस्खा काम नहीं कर रहा है, तो कपूर का प्रयोग करके देखें। इससे बालों की समस्या खत्म होती है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।
Published On: 8 Nov 2022, 07:00 pm IST
कपूर कर सकता है आपका अस्थमा ट्रिगर। चित्र : शटरस्टॉक

हम हेयर ग्रोथ के लिए कई सारे उपाय अपनाते हैं। इन उपायों का कभी प्रभाव पड़ता है, तो कभी नहीं भी। यदि आप बालों की समस्याओं को दूर कर उनके हेल्दी ग्रोथ के लिए कई सारे घरेलू नुस्खे आजमा रही हैं और उनसे कुछ विशेष लाभ नहीं मिल रहा है, तो कपूर को आजमा सकती हैं। कपूर टेबलेट या कपूर आयल बालों की समस्या को जड़ से दूर कर स्वस्थ (camphor for hair growth) बनाता है। नेचुरोपैथ डॉ.सीमा अग्रवाल बालों के लिए कपूर के फायदे के बारे में विस्तार से बता रही हैं। डॉ.सीमा बताती हैं कि

डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है कपूर (camphor is detoxifier)

डॉ. सीमा बताती हैं, कपूर या कपूर का तेल नेचुरल गुणों से भरपूर होता है। यह एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल होता है। इसमें मौजूद तीखी गंध बालों में पड़े जूं को मारने में सक्षम है।

कपूर का तेल स्कैल्प डिटॉक्सीफायर की तरह काम करता है। यह बालों को मुलायम बनाता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों की ग्रोथ भी बढ़ाता है। हेयर फॉलिकल को मजबूत करने, बालों के टूटने और झड़ने से बचाने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।

यहां हैं कपूर से होने वाले फायदे जो समस्या खत्म कर हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं

1 खुजली और जलन कम करता है (decrease itching) 

प्रदूषण के कारण स्कैल्प पर जमे धूलकण खुजली और जलन के कारक बनते हैं।

कपूर  नेचुरल एनालजेसिक है, जो स्कैल्प पर किसी भी प्रकार के संक्रमण के कारण होने वाली खुजली और जलन को कम करता है। पित्त दोष के कारण सिर में गर्मी लग रही है, तो मेंथोल के साथ कपूर का प्रयोग किया जा सकता है।

2 रूसी और फंगल इन्फेक्शन में कारगर(camphor for dandruff and fungal infection) 

कपूर एंटी-डैंड्रफ एलिमेंट है। इसकी एंटीफंगल प्रकृति इन्फ्लेमेशन को कम करती है। स्कैल्प को नमीयुक्त और स्वस्थ रखती है। यह एंटी बैक्टीरियल होता है।

कपूर तेल को डैंड्रफ से निपटने का एक अच्छा हर्बल ट्रीटमेंट माना जाता है। चित्र : शटरकॉक

यह किसी भी प्रकार के बैक्टीरियल इन्फेक्शन को रोकने में मदद करता है।

3 बालों के विकास को बढ़ावा देता है (camphor for hair growth) 

कपूर लगाने से स्कैल्प स्किन में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। पोषण मिलने से बालों की जड़ मजबूत होती है ।

4 बालों को टूटने से बचाता है (effective in hair fall) 

कपूर में मॉइस्चराइजिंग गुण बहुत अधिक होते हैं। जब यह बालों पर लगाया जाता है, तो सूखापन, बालों का दोमुंहापन समाप्त हो जाता है। यह टूटने को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

हेयर ग्रोथ के लिए घर पर कैसे बनायें कपूर का तेल (how to make camphor oil at home) 

1 लो फ्लेम पर एक पैन में नारियल तेल गर्म करें।

2 आंच बंद करने के बाद इसमें कपूर डाल दें। इसे घुलने दें। ठंडा होने पर बालों पर लगायें।

कोकोनट ऑयल में भृंगराज  और कपूर को मिलकर कपूर का तेल तैयार किया जा सकता है । चित्र: शटरस्टॉक

3 नारियल तेल डालने के समय भृंगराज भी डाला सकता है।

4 जब ये गर्म हो जाएं तो आंच बंद कर कपूर डाल दें।

5 ढक्कन से ढक दें। ठंडा होने पर स्कैल्प और बालों में लगायें। इससे संक्रमण खत्म होगा और बाल मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें :-बैली फैट की छुट्टी कर सकते हैं चिया सीड्स, यहां हैं इसे प्रयोग में लाने के 5 आसान तरीके

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख