पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Beetroot for lips : लिप्स की खूबसूरती बढ़ाने के लिए चुकंदर खायें और लगायें भी

जाड़े के दिनों में सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली सब्जी है चुकंदर। ब्लड की तरह लाल और चमकदार चुकंदर पाचन तंत्र, हृदय स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन केयर भी करता है। जाड़े के दिनों में यदि लिप्स ड्राई हो गये हैं, तो उन्हें नमीयुक्त बनाने के लिए चुकंदर खाने के साथ-साथ लगा भी सकती हैं।
Published On: 16 Dec 2023, 12:30 pm IST
मेडिकली रिव्यूड
चुकंदर में मौजूद हाइड्रेटिंग गुण होठों को बेहद मुलायम बनाने में मदद करते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

चुकंदर कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जाड़े में सबसे अधिक चुकंदर का ही प्रयोग करता है। चुकंदर न केवल भूनकर खाया जाता है, बल्कि सूप, स्टू और सलाद के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। यह कई तरह के रोगों से बचाव करता है। जाड़े के दिनों में हमारे होंठ ड्राई हो जाते हैं। वे फट भी जाते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि जाड़े में नमी युक्त और चमकदार होठों के लिए चुकंदर को अपने भोजन में जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही, इसे होंठों पर एप्लाई भी करना चाहिए। चुकंदर आपके होठों को बेहतरीन पोषण प्रदान करता है। यह पर्याप्त नमी देता है। आइये जानते हैं कि होंठों को चमकदार बनाने के लिए किस तरह चुकंदर का प्रयोग (beetroot for lips)
करना चाहिए।

क्यों जाड़े में प्रयोग करना चाहिए चुकंदर (Beetroot Use in Winter Season)

चुकंदर विटामिन सी से समृद्ध होता है। यह एक ऐसा पॉवरफुल कम्पोनेंट है, जो स्किन को चमकदार बनाता है। यह फाइबर, फोलेट (विटामिन बी9), मैंगनीज, पोटैशियम, आयरन का बड़ा स्रोत है। चुकंदर और चुकंदर का रस कई स्वास्थ्य लाभों से भी जुड़ा हुआ है। यह ब्लड फ्लो में सुधार करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में मदद करता है। यह एक्सरसाइज परफोर्मेंस में भी वृद्धि कर सकता है। जाड़े में होंठ ड्राई हो जाते हैं। इन पर पपड़ी पड जाती है और ये काले हो जाते हैं।

प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र (Natural Moisturizer) 

चुकंदर होठों के लिए यह सबसे अच्छे प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र के रूप में कार्य करता है। चुकंदर में मौजूद हाइड्रेटिंग गुण होठों को बेहद मुलायम बनाने में मदद करते हैं। होठों पर चुकंदर लगाने से कालेपन से छुटकारा मिल सकता है। इससे होंठ चमकदार और हल्के कलर वाले हो जाते हैं। यह होठों को भी गुलाबी बनाता है। यह एंटी-एजिंग लाभों के कारण होठों की रेखाओं को कम करने में भी मदद (beetroot for lips) करता है।

होंठों को चमकदार बनाने के लिए चुकंदर खाएं (Eat beetroot for glowing lips)

जाड़े के दिनों में चुकंदर को दैनिक मूल खाद्य पदार्थ के रूप में लेना चाहिए। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, मध्यम मात्रा में चुकंदर का जूस पीना ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित है। चुकंदर पर किए गए कई अध्ययन के निष्कर्ष बताते हैं कि हर दिन या ज्यादातर दिनों में चुकंदर खाने या उसका जूस पीया जा सकता है। चुकंदर में पानी की मात्रा अधिक, फाइबर और प्रोटीन की मात्रा मध्यम और कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। ये सभी गुण ऊर्जा की खपत को संतुलित कर सकते हैं। इससे आहार की गुणवत्ता में भी सुधार हो सकती है।

कैसे करें चुकंदर का प्रयोग (How to use beetroot for lips)

चुकंदर एक प्राकृतिक लिप बाम (beetroot for lips) की तरह काम करता है। स्टोर से खरीदे गए लिप बाम में बहुत सारे केमिकल होते हैं। वे होंठों को काला कर सकते हैं या उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं।

चुकंदर एक प्राकृतिक लिप बाम की तरह काम करता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

1 होंठों पर लगायें (Apply beetroot on lips)

चुकंदर का एक टुकड़ा फ्रिज में रखें। इसे 15 से 20 मिनट तक स्टोर करके रखें। इसे निकालकर अपने होठों पर लगाएं। इस टुकड़े को होठों पर कुछ सेकंड के लिए रगड़ें। नियमित रूप से लगाने पर होठों को प्राकृतिक गुलाबी रंगत मिल जाएगी।

2 नींबू के रस के साथ (Beetroot and Lemon juice for lips)

चुकंदर से होंठों को चमकदार बनाने के लिए एक चम्मच चुकंदर का रस लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। चुकंदर और नींबू दोनों के विटामिन सी गुण होठों की अच्छी तरह सफाई कर सकते हैं। इसे होंठों पर एप्लाई करें।

3 कच्चे दूध के साथ ((Beetroot and Raw milk for lips)

एक चुकंदर को काट लें। उसका चिकना पेस्ट बना लें। इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाएं। आपका लिप मास्क तैयार है। इसे अपने होठों पर 20 मिनट तक रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। यह लिप मास्क सबसे अच्छे हाइड्रेटर के रूप में काम करता है।

बीटरूट का लिप मास्क सबसे अच्छे हाइड्रेटर के रूप में काम करता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

4 एलोवेरा जेल के साथ (Beetroot and Aloe vera Gel for lips)

एक चम्मच चुकंदर के रस के साथ आधा चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। इसमें 2 बूंद घी भी मिक्स कर लें। रात में इसे लगाकर सो जाएं। नियमित रूप से अप्लाई करने पर होंठ गुलाबी हो जायेंगे। इसे लिपस्टिक (beetroot for lips) की तरह भी प्रयोग कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें :- Jojoba Oil for skin : पिम्पल और रिंकल की छुट्टी कर सकता है जोजोबा ऑयल, यहां जानिए इस्तेमाल का सही तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख