पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

अंगूर सिर्फ सेहत ही नहीं आपकी स्किन के लिए भी कर सकता है कमाल, ट्राई करें ये ग्रीन ग्रेप्स फेस मास्क

सूरज की हानिकारक किरणों से लेकर डस्ट, पॉल्यूशन से होने वाली स्किन प्रोब्लम्स से प्रोटेक्ट करता है ग्रीन ग्रेप्स, योगर्ट एंड हनी मास्क। यह एजिंग की समस्या में भी कारगर है। तो यहां जाने इस मास्क से जुड़े कुछ जरूरी फैक्ट्स।
Published On: 19 Aug 2022, 05:07 pm IST
अंगूर से जहां एजिंग के प्रोसेस को धीमा किया जा सकता है, तो वहीं सनडैमेज से भी राहत मिल जाती है। चित्र शटरस्टॉक।

घर से बाहर निकलते ही डस्ट, पॉल्यूशन और सूरज की हानिकारक किरणें हमारी स्किन पर सीधा अटैक करती हैं, जिस वजह से त्वचा काफी ज्यादा प्रभावित हो जाती हैं। एक्ने पिंपल्स, टैनिंग से लेकर ब्रेकडाउन तक जैसी कई समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। वहीं आपमें से कई महिलाएं ऐसी होंगी, जो इन समस्याओं से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के केमिकल आधारित प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती होंगी। तो क्या आप भी त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं? क्या आपको भी नेचुरल स्किन केअर टिप्स की जरूरत है? तो डोंट वरी, कइ सामग्री के ऊपर रिसर्च करने के बाद हम लेकर आए ग्रीन ग्रेप्स योगर्ट और हनी मास्क। तीन ऐसे पदार्थ है, जो कि सभी के घरों में आसानी से उपलब्ध होते हैं। तो चलिए जानते हैं किस तरह यह आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं और इस मास्क (Green grapes face mask benefits) को तैयार करने की विधि।

आखिर किस तरह त्वचा के लिए फायदेमंद होती है ग्रीन ग्रेप्स, योगर्ट एंड हनी मास्क (Green grapes face mask)

1. स्किन हेल्थ को बनाए रखता है अंगूर

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार अंगूर एंटीऑक्सीडेंट का पावर हाउस होता है। जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही अंगूर विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन के का एक अच्छा स्रोत है। वहीं इसमें फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो कि कोलेजन फार्मेशन में मदद करते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद है अंगूर। चित्र : शटरस्टॉक

इसके साथ ही रिसर्च की माने तो इसमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है। यह रिंकल्स, फाइन लाइंस और स्किन पिगमेंटेशन को कम करता है। हरे अंगूर को खाने के साथ ही चेहरे पर भी अप्लाई कर सकती हैं।

2. शहद और त्वचा

पब मेड सेंट्रल द्वारा प्रकाशित डेटा के अनुसार शहर में कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस और जिंक जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स पाए जाते हैं। यह समग्र सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

यह एक्ने और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है। वहीं यह ड्राई स्किन के लिए मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। यह स्किन बैक्टीरिया को बैलेंस रखता है। इसके साथ ही यह स्किन सेल्स हीलिंग प्रोसेस को बढ़ावा देता है।

3. त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है योगर्ट

योगर्ट आपके पाचन क्रिया को संतुलित रखता है। यदि पेट साफ रहे तो त्वचा से जुड़ी समस्याएं खुद व खुद बहोत हद तक कम हो जाती हैं। परंतु योगर्ट को खाने के साथ ही इसे चेहरे पर भी अप्लाई कर सकती हैं। योगर्ट को चेहरे पर लगाने से स्किन बाहर से स्मूथ और गलोविंग हो जाती है। वहीं इसका सेवन चेहरे को अंदर से डिटॉक्सिफाई करता है।

दही से बनाएं फेस मास्क। चित्र: शटरस्‍टॉक

योगर्ट सूरज की हानिकारक किरणों स्किन को प्रोटेक्ट करता है। इसके साथ ही डार्क स्पॉट्स और रिंकल से बचाता है। योगर्ट में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाई जाती है, यह त्वचा संबंधी समस्याओं में काफी कारगर होते हैं। कोलेजन की कमी के कारण स्किन अपनी इलास्टिसिटी खोने लग जाती है। ऐसे में योगर्ट मास्क चेहरे की इलास्टिसिटी को मेंटेन रखता है। इसके साथ ही कई अन्य इन्फ्लेमेटरी स्किन कंडीशन में प्रोबायोटिक्स की तरह काम करता है।

ग्रीन ग्रेप्स, योगर्ट एंड हनी फेस मास्क

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

योगर्ट

हरे अंगूर

शहद

शहद में एंटी बैक्टीरिया गुण होते हैं। चित्र-शटरस्टॉक।

इन स्टेप्स के साथ तैयार करें

सबसे पहले अंगूर को मैस करके उसका पल्प तैयार करें।

पल्प को किसी छोटी सी कटोरी में निकाल लें। अब इसमें योगर्ट और शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।

फिर इस मास्क को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा हुआ छोड़ दें।

उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में हाथों को घुमाते हुए चेहरे से मास्क को हटाएं।

उचित परिणाम के लिए सप्ताह में इसे कम से कम 3 दिन प्रयोग करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : Fasting recipes : इन 3 हेल्दी स्नैक्स रेसिपीज के साथ करें जन्माष्टमी उपवास

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अंजलि कुमारी

पत्रकारिता में 3 साल से सक्रिय अंजलि महिलाओं में सेहत संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। हेल्थ शॉट्स के लेखों के माध्यम से वे सौन्दर्य, खान पान, मानसिक स्वास्थ्य सहित यौन शिक्षा प्रदान करने की एक छोटी सी कोशिश कर रही हैं।

अगला लेख