पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

क्या वाकई टोमैटो केचप लगाने से बालों का नेचुरल कलर वापस आ जाता है? आइए चेक करते हैं 

सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब है। मगर कई बार इस पर बड़े काम के टिप्स मिल जाते हैं। बालों पर टोमैटो सॉस का इस्तेमाल ऐसी ही एक ट्रिक है। 
Published On: 14 Jun 2022, 10:28 pm IST
टमाटर में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो आपके शरीर में हाइड्रेशन को बनाए रखने में मदद करता है। चित्र : शटरस्टॉक

 

टोमैटो केचअप हम सभी को बहुत पसंद है। सैंडविच से लेकर समाेसा तक, इसके बिना स्नैकिंग का स्वाद अधूरा है। पर क्या आप जानती हैं कि आजकल सोशल मीडिया पर एक अनूठा DIY hair hacks ट्रेंड कर रहा है। और ये हैक है बालों पर टोमैटो केचअप (Tomato Ketchup for hair) लगाना! हैरान हैं न? पर सचमुच बहुत सारी लड़कियां ऐसा कर रहीं हैं और इसकी वजह है स्विमिंग पूल में बालों को खराब होने से बचाना। तो क्या वाकई ये हैक काम करता है? आइए चेक करते हैं। 

गर्मी के सीजन में स्वीमिंग पूल में समय बिताना बॉडी और माइंड दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना कम से कम आधे घंटे स्वीमिंग करने से वेट लॉस भी होता है। स्वीमिंग पूल हमारे तन-मन को तो ठंडा रखता है, लेकिन कवर होने के बावजूद हमारे बालों को खराब कर देता है। स्विमिंग पूल में नहाने से बाल न सिर्फ रूखे और बेजान हो जाते हैं, बल्कि उनका कलर भी चेंज हो जाता है। यदि आपके बाल काले हैं, तो यह बहुत पता नहीं चलता है। लेकिन यदि आपके बाल सुनहरे या भूरे हैं, तो आपको बालों का बदला हुआ रंग आसानी से दिख जाता है। आपके बाल हरे हो जाते हैं। इन दिनों स्वीमिंग पूल से खराब हुए बालों को टोमैटो केचअप से ठीक करना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 

हालांकि बालों पर टोमैटो केचअप का प्रयोग यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका आदि में खूब किया जाता है। दरअसल, वहां ज्यादातर लोगों के बालों का कलर गोल्डन ब्राउन होता है। इस वजह से स्वीमिंग पूल में समय बिताने के बाद बालों का कलर जब चेंज हो जाता है, तो वह अधिक दिखाई पड़ता है। आप सोशल साइट्स पर इसे DIY Hacks के रूप में आजमाते हुए कई लड़कियों की इमेज देख सकती हैं।

क्यों स्वीमिंग पूल में खराब हो जाते हैं बाल 

 

स्वीमिंग पूल में पानी को साफ व इंफेक्शन फ्री रखने के लिए कई तरह के केमिकल मिलाए जाते हैं। इन केमिकल्स में क्लोरीन प्रमुख है, जो हार्मफुल बैक्टीरिया को मारने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। पानी में कॉपर और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है। यह क्लोरीन के द्वारा ऑक्सीकृत हो जाता है। ये ऑक्सीडाइज्ड कम्पाउंड बालों द्वारा अवशोषित हो जाते हैं।

यदि आप बहुत ज्यादा तैर चुकी हैं, तो पूल में मौजूद केमिकल के कारण आपके बाल रूखे और कड़े हो जाते हैं।

 

कवर्ड रहने के बावजूद स्विमिंग से बाल खराब हो जाते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

ऐसा माना जाता है कि टोमैटो केचअप, जो हम स्नैक्स के साथ खाते हैं, वह रूखे और बेजान बालों को चमकदार बना देता है, बल्कि क्लोरीन के कारण बालों का जो कलर चेंज हुआ है, उसे भी ठीक कर देता है। इसे जानने के लिए हमने बात की हेयर एक्सपर्ट रेखा वीरचंदानी से।

रेखा वीरचंदानी ने बताया कि मेट्रो सिटीज के कई ब्यूटी क्लिनिक्स में यह आजमाया जाने लगा है, लेकिन यह प्रक्रिया बहुत प्रचलित नहीं हुई है। दरअसल, कस्टमर इस बात को आसानी से पचा नहीं पाते हैं कि खाने की चीज बालों में लगाई जाए। पर अब इन दिनों यू ट्यूब और इंस्टाग्राम पर प्रचलित इस DIY हैक्स को देखकर लोग इसे आजमान लगे हैं। 

 

बालों के लिए कैसे काम करता है टोमैटो केचअप

 

  1. टोमैटो सॉस में टमाटर होता है। एसिडिक होने के कारण यह बालों के कलर को साफ करता है।

2 इसमें विनेगर भी मौजूद होता है। यह किसी भी तरह की रासायनिक प्रतिक्रिया को होने से रोकता है।

  1. सॉस का कलर लाल होता है। यह भी हरे रंग को बेअसर करने में मदद करता है।

4 यदि आपको लगता है कि आपके बालों का रंग लाल हो जाएगा, तो बेफिक्र रहें, ऐसा कभी नहीं होगा।

 

क्या है इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका 

 

  1. सबसे पहले अपने बालों को पानी से धो लें।

2 बालों के पानी को अच्छी तरह निचोड़ लें।

3 जिस स्थान के बालों का कलर चेंज हो गया है, उस स्थान पर अधिक टोमैटो केचअप लगाएं।

  1. इसे आधे घंटे से लेकर 45 मिनट तक लगा हुआ रहने दें।
  2. शावर कैप से बालों को ढंक लें।

6 उसके बाद बालों को पानी से धो लें। बालों में शैंपू और कंडीशनर लगाएं।

7 यदि बालों का कलर पूरी तरह नहीं गया है, तो एक-दो बार और आजमाएं।

यहां पढ़ें:-केमिकल वाले प्रोडक्ट नहीं, सनबर्न की छुट्टी कर सकते हैं ये 5 घरेलू उपाय

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।

अगला लेख