पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

बालों का 95% हिस्सा है प्रोटीन, मजबूत बालों के लिए समझिए इसके फायदे और प्राकृतिक स्रोत

हम सभी को मजबूत और घने बाल पसंद हैं। मगर उम्र बढ़ने के साथ यह काफी मुश्किल होता जाता है। अगर आप भी कमजोर और टूटते बालों से परेशान हैं, तो आपको अपने बालों की संरचना को समझना चाहिए।
Published On: 15 Jan 2022, 10:00 am IST
बालों के वॉल्यूम को बढ़ाने के लिए कुछ उपाय करें। चित्र:शटरस्टॉक

बढ़ती उम्र के साथ बालों का वॉल्यूम कम होना स्वाभाविक है। यह पोषक तत्वों की कमी, केमिकल ट्रीटमेंट और हेयर डाई के कारण हो सकता है। एक समय के बाद आपका शरीर बालों के लिए जरूरी पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। यह बेजान, रूखे और टूटते बालों का कारण बनते हैं। लेकिन अगर आपको लंबे समय तक अपने बालों को लंबा और घना बनाए रखना है, तो बालों की संरचना और उसमें प्रोटीन के महत्व को समझना होगा।

बालों की सेहत और उनका रखरखाव

पारंपरिक सम्मेलन हो या कोई कॉकटेल पार्टी, आपकी आउटफिट और मेकअप पर चार चांद लगाते हैं आपके खूबसूरत लहराते बाल। लेकिन इस ब्यूटी गोल को हासिल करने के लिए आपको कई तरह की तपस्या करनी पड़ती है।

सही शैंपू, कंडीशनर, तेल, हेयर मास्क, हेयर ट्रीटमेंट, घरेलू उपचार, स्वस्थ आहार, आदि। यह सूची बहुत लंबी है! लेकिन क्या आपको पता है कि आपके बालों का 95% हिस्सा प्रोटीन से बना है? यानी आपको अपने हेयर प्रोडक्ट या आहार में प्रोटीन की सही मात्रा का ख्याल रखना इन सबसे ज्यादा जरूरी है।

बालों की स्थिति से परेशान है तो प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं। चित्र: शटरस्टॉक

तो लेडीज, आइए जानते हैं प्रोटीन और खूबसूरत, मजबूत बालों के बीच का संबंध।

प्रोटीन है स्वस्थ और घने बालों की कुंजी

आपके बाल विशेष रूप से अमीनो एसिड चेन यानी केराटिन नामक प्रोटीन की इकाई से बने हैं। जब हीट स्टाइलिंग, केमिकल ट्रीटमेंट और अन्य शारीरिक एवं मानसिक तनावों की वजह से वे भंगुर हो जाते हैं, तो प्रोटीन युक्त आहार उस बॉन्ड को फिर से बनाने में मदद करते हैं। इस प्रकार मजबूत, शाइनी और अधिक घने बालों को प्राप्त किया जाता है।

हेयर स्टाइलिस्ट बताते हैं कि बालों के प्राकृतिक प्रोटीन को नष्ट होने के बाद दोबारा नहीं बनाया जा सकता। लेकिन आप सिंथेटिक और प्रोटीन युक्त आहार के माध्यम से एक बैंड एड की तरह इसकी मरम्मत कर सकते हैं। बालों में प्रोटीन जोड़ना हेयर फॉलिकल को पोषित करने का एक शानदार तरीका है। यह बालों को सुरक्षा देकर उसे टूटने से रोकता है।

इस तरह पता लगाएं कि आपके बालों को प्रोटीन की जरूरत है

सबसे आसान विकल्प है कि बालों का एक गीला या सूखा स्ट्रैंड लें और इसे स्ट्रेच करें। यदि यह मुश्किल से स्ट्रेच होता या टूटता है, तो आपको अधिक नमी की आवश्यकता होती है। यानी आपको प्रोटीन को जरूरत है। इसके अलावा, यदि आप अपने बालों को ब्रश करते हैं और वह झड़ जाते हैं, तो आपको प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसी तरह, यदि आपके बाल सूखे हैं, तो आपको नमी की कमी होने की संभावना है।

यदि आप देखते हैं कि बाल रूखे और बेजान हैं, बिना बाउंस के, तो आपको प्रोटीन की कमी हो सकती है। अपने प्रोटीन सेवन में वृद्धि करके, आप लोच को बढ़ावा दे सकती हैं। यह बाउंसी और बालों के वॉल्यूम को बढ़ाने का तरीका है। आपके बालों की देखभाल की दिनचर्या के लिए स्टाइल करना आसान हो जायेगा।

यह भी देखें: 

बालों के लिए प्रोटीन के प्रमुख स्रोत

आप उम्र और जेनेटिक जैसे कारकों को नहीं बदल सकते हैं। लेकिन आहार एक ऐसी चीज है, जिस पर आपका नियंत्रण होता है। इसलिए प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना ही बालों में इसके बहाल करने का तरीका है।

1. अंडे

अंडे प्रोटीन और बायोटिन का एक बड़ा स्रोत हैं। वो दो पोषक तत्व जो बालों के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। बालों के विकास के लिए पर्याप्त प्रोटीन खाना महत्वपूर्ण है, क्योंकि बालों के रोम ज्यादातर प्रोटीन से बने होते हैं।

केराटिन के उत्पादन के लिए बायोटिन आवश्यक है। यही कारण है कि बालों के विकास के लिए बायोटिन की खुराक पर अक्सर जोर डाला जाता है। शोध से यह भी पता चला है कि अधिक बायोटिन का सेवन करने से बालों के विकास में सुधार होता है।

हालांकि, यदि आप संतुलित आहार का सेवन करते हैं, तो बायोटिन की कमी असामान्य है। अंडे भी जिंक, सेलेनियम और बालों के लिए अन्य पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं। यह उन्हें इष्टतम बालों के स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे खाद्य पदार्थों में से एक बनाता है।

2. बींस

फलियां या बींस प्रोटीन का एक बेहतरीन प्लांट-बेस्ड सोर्स है, जो बालों के विकास के लिए जरूरी है। समुद्री भोजन की तरह, बींस जिंक का एक अच्छा स्रोत है, जो बालों के विकास और मरम्मत चक्र में सहायता करता है। NCBI के अध्ययन द्वारा पता चला है कि काली बीन्स का 100-ग्राम आपकी दैनिक जिंक जरूरतों का 7%प्रदान करती है।

प्रोटीन युक्त आहार है स्वस्थ बालों का रास्ता। चित्र: शटरस्टॉक

वे आयरन, बायोटिन और फोलेट सहित कई अन्य बालों को स्वस्थ पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इन सभी लाभों के अलावा, बींस सस्ती होती है, जो उन्हें आहार में आसानी से जोड़ देता है।

3. मांस

मांस कई लोगों के आहार में मुख्य स्थान पर है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो बालों के विकास में सहायता कर सकता है। मांस में मौजूद प्रोटीन विकास में सहायता करता है और बालों के रोम की मरम्मत और मजबूती में मदद करता है। 100 ग्राम पका हुआ सिरोलिन स्टेक परोसने से 29 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

तो लेडीज, अगर बालों को हेल्दी रखना है तो समय समय पर प्रोटीन को उनके साथ जोड़ते रहें।

यह भी पढ़ें: सिर्फ सर्दी जुकाम के लिए ही नहीं, आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद है भाप लेना

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए !

अगला लेख