पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

त्वचा की सूजन और लालिमा को कम कर सकता है कोकोनट फेस मास्क, इन 10 तरीकों से करें ट्राई

नारियल का तेल आपकी त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा मुलायम और हेल्दी नज़र आती है। यह नमी को लॉक करने में भी मदद करता है, जिससे त्वचा रूखी नहीं होती है। ग्लोईंग स्किन के लिए नारियल फेस मास्क बनाने की 10 टिप्स को करें फॉलो।
Updated On: 10 Apr 2025, 11:14 am IST
नारियल का तेल आपकी त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा मुलायम और हेल्दी नज़र आती है। चित्र : अडॉबीस्टॉक

स्किन पर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से कई स्किन संबधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बहुत से लोग स्किन केयर के लिए नेचुरल टिप्स को फॉलो करते है। अगर आप भी केमिकल बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल करने से कतराती हैं, तो कोकोनट होममेड फेस मास्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। चेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए अक्सर मां बचपन में नारियल फेस मास्क बनाकर दिया करती थीं। ज़रूरी फैटी एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस फेस मास्क से त्वचा चमकदार और हेल्दी नज़र आती हैं। इससे धूप के कारण चेहरे पर बढ़ने वाली लालिमा को कम करने और स्किन टोन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जानते हैं नारियल के फेस मास्क को इस्तेमाल करने का तरीका (Coconut face mask for glowing skin)।

ग्लोईंग स्किन के लिए कोकोनट फेस मास्क कैसे करता है मदद (How coconut face mask helps for glowing skin)

नारियल का फेस मास्क ग्लोईंग त्वचा (Coconut face mask for glowing skin) के लिए बहुत बढ़िया है। दरअसल, ये प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करता है। नारियल का तेल आपकी त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है, जिससे त्वचा मुलायम और हेल्दी नज़र आती है। यह नमी को लॉक करने में भी मदद करता है, जिससे त्वचा रूखी नहीं होती है। इंडियन जर्नल ऑफ़ डर्मेटोलॉजी, वेनेरोलॉजी और लेप्रोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार मास्क में मौजूद नेचुरल ऑयल रूखी त्वचा को मुलायम बनाता है। साथ ही लालिमा और सूजन को कम करते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़ते हैं और ग्लो को मेंटेन करते हैं। कोकोनट मास्क (Coconut face mask for glowing skin) का नियमित रूप से उपयोग करने से आपकी त्वचा की रंगत एक समान हो सकती है और स्किन स्वस्थ व चमकदार नज़र आती है। इसकी मदद से स्किन को पोषण की प्राप्ति होती है, जिससे स्किन पर बढ़ने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम किया जा सकता है।

नारियल में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो मुक्त कणों से लड़ते हैं और ग्लो को मेंटेन करते हैं। चित्र : अडॉबीस्टॉक

कोकोनट फेस मास्क बनाने की 10 टिप्स (Coconut face mask tips)

स्किन एक्सपर्ट डॉ प्रियंका कुरी बता रही हैं नारियल फेस मास्क तैयार करने की कुछ आसान और फायदेमंद टिप्स। इससे न केवल त्वचा का निखार बढ़ता है बल्कि ग्लो भी मेंटेन रहता है।

1. नारियल तेल और शहद का मास्क

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। स्किन की लोच को बरकरार रखने के लिए 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल में बराबर मात्रा में कच्चा शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को धो लें। ये त्वचा को हाइड्रेट करता है और प्राकृतिक चमक बनाए रखता है।

2. नारियल तेल और दही फेस मास्क

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड की वजह से यह त्वचा को नमी देता है और कोमलता से एक्सफोलिएट करता है। इसे बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल (Coconut face mask for glowing skin) में 2 बड़े चम्मच सादा दही मिलाएं। चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें और धो लें।

3. नारियल तेल और हल्दी का मास्क

एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी त्वचा को फायदा पहुंचाती है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और अच्छी तरह धो लें। ये मास्क त्वचा को चमकदार बनाता है और सूजन को कम करता है।

होममेड फेस मास्क आपकी त्वचा में नमी बरकरार रखने के साथ ही, आपको गोल्डन ग्लो प्रदान करेगा। चित्र : शटरस्टॉक

4. एवोकाडो में नारियल का तेल मिलाएं

अपनी स्किन को गहराई से पोषण प्रदान करने और हाइड्रेट रखने के लिए आवश्यक फैटी एसिड की प्राप्ति होती है। इसके लिए सबसे पहल आधे एवोकाडो को मैश कर लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। अब इसे 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ देंए और फिर चेहरे को धो लें।

5. नारियल तेल और ओटमील मास्क

गर्मी के मौसम में त्वचा पर बढ़ने वाली स्किन इरिटेशन को कम करने और एक्सफोलिएशन प्रदान करने के लिए ओटमील की मदद ली जाती है। इसके लिए बाउल में 1 चम्मच नारियल तेल (Coconut face mask for glowing skin) और 2 बड़े चम्मच ओटमील पाउडर को मिलाएँ। अब 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और फिर फेसवॉश करें।

गर्मी के मौसम में त्वचा पर बढ़ने वाली स्किन इरिटेशन को कम करने और एक्सफोलिएशन प्रदान करने के लिए ओटमील की मदद ली जाती है।

6. नारियल तेल और नींबू का रस

ग्लो को बढ़ाने और त्वचा के निखार को बनाए रखने के लिए 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल को 1 चम्मच ताजे नींबू के रस के साथ मिलाएँ। अब इन्हें चेहरे पर लगाकर 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें। नींबू का रस इस्तेमाल करने से त्वचा पर बढ़ने वाले दाग धब्बों को कम किया जा सकता है।

7. नारियल तेल और एलोवेरा मास्क

त्वचा को हेल्दी बनाने और हाइड्रेट रखने के लिए नारियल का तेल (Coconut face mask for glowing skin) फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल को 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल के साथ मिलाएँ। अब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर धो लें।

8. नारियल तेल और मसले हुए केले का मास्क

आधे पके केले को मसल लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल मिला लें। अब चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें। इससे त्वचा को नमी प्रदान करता है और केला स्किन सेल्स को बूस्ट करने के लिए विटामिन प्रदान करता है।

एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर ये मास्क न केवल त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं बल्कि ग्रीसी स्किन की समस्या भी हल होने लगती है। चित्र : शटरस्टॉक

9. नारियल तेल और ग्रीन टी मास्क

ग्रीन टी को ठंडा होने दें और उसमें एक बड़ा चम्मच नारियल तेल (Coconut face mask for glowing skin) मिलाएं। इसे चेहरे पर थिन लेयर लगाकर छोड़ दें। अब स्किन हेल्दी और क्लीन नज़र आती है। इससे स्किन पर बढ़ने वाले यूवी रेज़ के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

10. नारियल तेल और कॉफी

पिगमेंटेशन को कम करने के लिए एक बड़ा चम्मच नारियल तेल में शहद और कॉफी को मिलाएं।
इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें। इससे गर्मी में झुलसी हुई त्वचा को नमी की भी प्रापित होती है।

इन बातों का रखें ख्याल Tips keep in mind before using coconut face mask)

चेहरे पर कोई भी नया मास्क लगाने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करें। बेहतरीन नतीजों के लिए शुद्ध और वर्जिन नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसके अलावा मास्क लगाते और हटाते समय हाथों को स्किन पर कोमलता से इस्तेमाल करें। साथ ही स्किन एक्सपर्ट की सलाह और अपने स्किन टाइप के हिसाब से चमकती त्वचा के लिए इन फेस मास्क का इस्तेमाल करें।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख